आज" /> मां के जन्मदिन पर PM मोदी को याद आए 'अब्बास', बोले- मां रोज अब्बास की पसंद का खाना बनाती थीं

5 Dariya News

मां के जन्मदिन पर PM मोदी को याद आए 'अब्बास', बोले- मां रोज अब्बास की पसंद का खाना बनाती थीं

5 Dariya News

नई दिल्ली 18-Jun-2022

आज देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi की मां हीराबेन मोदी का 100वां जन्मदिन है। इस मौके पर PM मोदी अपनी मां से मिलने उनके घर गांधीनगर पहुंचे। मां बेटा का मिलन भावुक कर देने वाला था। PM मोदी अपनी मां  से मिले, उनके पैर घोकर पानी को अपनी आंखों में लगाया और जन्मदिन पर उनका मुंह मीठा किया। वहीं इससे पहले PM मोदी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपनी मां के लिए एक ब्लॉग भी लिखा है। जिसमें पीएम मोदी ने अपने माता-पिता से जुड़ी कई बातों और बचपन के दिनों को याद किया है। इस ब्लॉग में एक नाम का जिक्र है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। और वो नाम है अब्बास! तो आइए जानते हैं  


आखिर कौन है ये अब्बास?


ऐसा पहली बार है जब पीएम मोदी ने अपने पिता का जिक्र किया है। मैंने ट्विटर खोला तो देखा अब्बास (Abbas) नाम ट्रेंड कर रहा है। तो मेरी भी इसके बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ गई। अपने ब्लॉग में पीएम मोदी ने एक अब्बास नाम के शख्स का जिक्र किया है। पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए ब्लॉग में उन्होंने बताया है कि उनका बचपन एक अब्बास नाम के मुस्लिम बच्चे के साथ बीता है। अब्बास उनके पिता के दोस्त का बेटा था। जो बचपन में उनके साथ एक ही घर में रहता था। 

 


पीएम मोदी ने ब्लॉग में लिखा- मां हमेशा दूसरों को खुश देखकर खुश रहा करती हैं। घर में जगह भले कम हो लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा है। हमारे घर से थोड़ी दूर पर एक गांव था जिसमें मेरे पिताजी के बहुत करीबी दोस्त रहा करते थे। उनका बेटा था अब्बास। दोस्त की असमय मृत्यु के बाद पिताजी अब्बास को हमारे घर ही ले आए थे। एक तरह से अब्बास हमारे घर में ही रहकर पढ़ा। हम सभी बच्चों की तरह मां अब्बास की भी बहुत देखभाल करती थीं। ईद पर मां, अब्बास के लिए उसकी पसंद के पकवान बनाती थीं। त्योहारों के समय आसपास के कुछ बच्चे हमारे यहां ही आकर खाना खाते थे। उन्हें भी मेरी मां के हाथ का बनाया खाना बहुत पसंद था।



PM मोदी द्वारा एक मुस्लिम शख्स का जिक्र सबका ध्यान इस ओर खींच रहा है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पीएम मोदी किसी मुस्लिम शख्स के साथ जुड़ी अपनी यादों का जिक्र किया हो। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सिंतबर 2021 में तालेवाले मुस्लिम मेहरबान की कहानी भी बताई थी। पीएम मोदी ने अपने बचपन की कहानी सुनाते हुए कहा था- ये बात तकरीबन 55-60 साल पुरानी होगी। अलीगढ़ से जो सेल्समैन होते थे, उसमें एक मुस्लिम मेहरबान भी थे। वे हर तीन महीने हमारे गांव में आते थे। मुझे आज भी याद है कि वह काली रंग की जैकेट पहनते थे और सेल्समैन के नाते दुकान में हमेशा अपना ताला रख जाते थे। फिर तीन महीने बाद आकर अपने पैसे ले जाते थे। मेरे पिताजी से मुस्लिम मेहरबान की बड़ी ही अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो जब भी आते थे तो 4-6 दिन हमारे गांव में रह जाते थे, दिनभर जो वो पैसा वसूल करके लाते थे, मेरे पिता जी के पास छोड़कर चले जाते थे।


इससे पहले PM मोदी ने मां के 100वें जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर कर लिखा- मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, जीवन की वो भावना है, जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया है। मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। मैं अपनी खुशी और सौभाग्य साझा कर रहा हूं। PM के इस ब्लॉग और ट्वीट को खूब सरहाया जा रहा है।