5 Dariya News

वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना ने की दिनेश कार्तिक की शानदार पारी की तारीफ

5 Dariya News

राजकोट 18-Jun-2022

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की शानदार पारी की तारीफ की। कार्तिक ने टी20 में अपना पहला अर्धशतक जमाया जिसकी वजह से भारत ने श्रृंखला के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से शिकस्त दी। अवेश खान ने चार विकेट चटकाए और मेजबान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। 

Fantastic striking from DK and Kungfu Pandya in the last 5 overs.
Bowlers ko kamaal karna padega to defend 169. #INDvSA

— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 17, 2022

भारत ने श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली। सहवाग ने शानदार प्रदर्शन के लिए कार्तिक और आवेश दोनों की सराहना की, जबकि रैना ने टीम इंडिया को 'शानदार जीत' के लिए बधाई दी। इस बीच, भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने श्रृंखला में वापसी करने के लिए टीम की प्रशंसा की। पांचवां और अंतिम टी20आई जो कि सीरीज का निर्णायक भी है, रविवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Many congratulations to #TeamIndia on such a terrific win🇮🇳 Outstanding performance by @DineshKarthik and @hardikpandya7 & well played by the entire team, keep up the spirits! #INDvSA

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) June 17, 2022