5 Dariya News

कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली

5 Dariya News

पुलवामा 18-Jun-2022

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक 50 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि, "फारूक अहमद मीर का शव संबूरा गांव में उनके घर के पास धान के खेतों में मिला।"ट्वीट में कहा गया है।  

Wreath laying ceremony of the martyr SI was held at Lethpora. ADGP Armed Sh SJM Gillani led officers and Jawans,family members of the martyr in paying homage to the martyr. #JaiHind #SlauteTheMartyrs pic.twitter.com/O428QNTm2x

— J&K Police (@JmuKmrPolice) June 18, 2022

"प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह कल (शुक्रवार) शाम को अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकला था, जहां उसे आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।"सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल से दो पिस्टल कारतूस भी मिले हैं।पीड़ित के परिवार में उसके पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं।