Man Beats Horse in Race:15 साल बाद इंसान और घोड़ों को पछाड़ कर ‘विनर’ बना ये शक्श, घोड़ों के साथ 35 किमी. तक की लगाई थी ये दौड़
5 Dariya News
17-Jun-2022
Man Beats Horse in Race: अगर आप दौड़ लगाने में माहिर है और कोई आप से पूछे की यदि घोड़े और इंसान को एक साथ दौड़ा दिया जाए, तो कौन जीतेगा ? इसका जवाब देते हुए आपको हंसी भी आ सकती है क्योंकि ये जाहिर सी बात है घोड़े से तेज़ कौन दौड़ सकता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसने इस बात को भी गलत साबित कर दिया। एक शख्स है, जो घोड़े के भी दौड़ने के मामले में पीछे छोड़ चुका है और इस वक्त अपनी इस गज़ब उपलब्धि की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है।
सच होते हुए भी असंभव सा लगने वाला ये मामला ब्रिटेन के रनर रिकी लाइटफुट (Ricky Lightfoot ) ने करके दिखाया है। रिकी ने 35 किलोमीटर की ये रेस घोड़ों को हरा कर जीती है। इस दौड़ में 1200 लोग घोड़ों के खिलाफ दौड़ रहे थे। यह दौड़ ब्रिटेन में वेल्स के Llanwrtyd Wells में आयोजित की गई, जिसमें लाइटफुट ने जीतकर लोगों को हैरान कर दिया।
** RAS PLANT RAS YR WYDDFA 2022 - 2:10pm
** JUNIOR RACE SNOWDON RACE 2022 - 2:10pm
Cofrestru ar y diwrnod yn y Ganolfan fel manylion y poster.
Registration in the Community Centre on the day as poster. pic.twitter.com/xuj1woXP0e
15 साल बाद घोड़े को हराया इंसान ने
रिकी लाइटफुट (Ricky Lightfoot ) ने 35 किलोमीटर की रेस महज 2 घंटे 22 मिनट और 23 सेकेंड में पूरी कर ली. रेस के रनर अप के तौर पर Lane House Boy और Kim Alman नाम के दो घोड़े रहे। उन्होंने यही रेस 2 घंटे 24 मिनट और 24 सेकेंड में पूरी की, यानि वे पूरे 2 मिनट लाइटफुट से पीछे रहे। आपको बता दें की 37 साल के रिकी फायरफाइटर रह चुके हैं। 15 साल तक इस रेस को किसी इंसान ने नहीं जीता वहीं हम साल 2007 की बात करें तो पहले फ्लोरेन होल्टिंगर (Florien Holtinger) नाम के शख्स ने ये रेस जीती थी और अब रिकी लाइटफुट ने इस जीत को अपने नाम किया है।
1980 से हो रही है इंसान और घोड़ों की रेस
Man vs Horse रेस को सन 1980 में शुरू किया था ब्रिटेन के दो स्थानीय लोगों ने शर्त लगाई थी कि इंसान घोड़ों को रेस में हरा सकते हैं। इस रेस को पहली बार साल 2004 में हॉ लॉब (Huw Lobb) नाम के शख्स ने 2 घंटे 5 मिनट के अंदर जीत लिया था।