कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर, फिर पहुंची महिला पुलिस और खींच कर ले गई
5 Dariya News
नई दिल्ली 16-Jun-2022
नेशनल हेराल्ड केस में Rahul Gandhi लगातार 3 दिनों से ED के सामने पेश हो रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन इस कदर उग्र हो गया है कि पुलिस कांग्रेस नेताओं को सड़कों पर घसीट रही हैं, पीट रही हैं और उठाकर बसों में बंद कर रही हैं। कईं दिग्गज कांग्रेस नेता तो गिरफ्तार तक हो चुके हैं। अब खबर आ रही है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता Renuka Chowdhury ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। वहीं इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ED जांच को लेकर तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। चेन्नई में भी कांग्रेस नेताओं ने ED की कार्रवाई का जमकर विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता केएस अलागिरी ने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पुलिस के घुसने का कोई मतलब नहीं है। हम कोई आतंकवादी नहीं हैं और न ही वहां कोई बम बनाया जा रहा है। हम डरने वाले नहीं है, हमारा विरोध जारी रहेगा।
#WATCH | Telangana: Congress leader Renuka Chowdhury holds a Policeman by his collar while being taken away by other Police personnel during the party's protest in Hyderabad over ED summons to Rahul Gandhi. pic.twitter.com/PBqU7769LE
विरोध प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। उधर, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी चीज के लिए तैयार हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस एजेंसी की विश्वसनीयता है? मीडिया पूछताछ की कहानियों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। यह सारा मामला राजनीति से प्रेरित, सबकुछ साजिश के चलते हो रहा है। सरकार का विरोध कर रहे लोगों को कुचलने की कोशिश है। हम इस मामले पर आगे के कानूनी कदम के बारे में हम सोच रहे हैं।
जो तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उससे तो साफ प्रतीत होता है कि पुलिस भी बवाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राजधानी पटना में कांग्रेस नेताओं ने ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। राज्यपाल भवन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ पुलिस की जमकर झड़प हुई। बिहार कांग्रेस कमेटी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राज्यपाल भवन पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने विधायकों की गर्दन पकड़ी थी और धक्का देकर बाहर निकाला था।