WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर आया नया फ़ीचर, जिसे चाहें बस उसे ही दिखा पाएंगे अपनी प्रोफाइल पिक्चर, ऐसे करें इस फ़ीचर की सेटिंग
5 Dariya News
16-Jun-2022
WhatsApp Update: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स को जोड़ने का काम कर रहा है। हाल ही में कुछ दिनों पहले इस ऐप में एंड्रॉयड से iOS पर चैट बैकअप का फीचर ऐड किया गया था। जिसके बाद आप ग्रुप मेंम्बर की लिमिट को बढ़ाया गया था इसके अलावा आप इसमें तमाम बड़ी फाइल्स को शेयर कर सकते हैं।
आपकी बेहतर जानकरी के लिए बता दें कि हाल ही में WhatsApp पर प्राइवेसी से जुड़ी एक ऐसा नया फीचर आ चूका है जिसकी मदद से आप अब खुद तय कर सकते हैं की आपको अपनी प्रोफाइल फोटो अबाउट और लास्ट सीन को किसे दिखाना है इस फीचर का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे जो फाइनली आज आ गया है।
आइए जानते हैं वॉट्सऐप के लेटेस्ट फीचर की डिटेल्स
वॉट्सऐप में आपने अभी तक सिर्फ़ तीन विकल्पों को देखा होगा प्रोफाइल फोटो,लास्ट सीन,अबाउट लेकिन अब आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर नए फीचर्स Everyone, My Contacts और Nobody को देख सकते हैं और इनका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसमें अब चौथा ऑप्शन ये भी ऐड My Contacts Except को भी जोड़ दिया गया है। इसका मतलब ये है की अब यूजर्स के कंट्रोल में होगा की कौन उनके प्रोफाइल फोटो,लास्ट सीन और अबाउट के बारे में जान सकता है। यह नया फ़ीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों पर है।
इस तरह करें सेटिंग्स
यदि आप आज ही अपनी प्राइवेसी के लिए इस फ़ीचर का इस्तेमाल करना चाहते है तो नीचे हमनें एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स के लिए सारे स्टेप्स के बारे में बताया है।
एंड्रॉयड यूजर
सबसे पहले आपको WhatsApp ओपन करना होगा
अब आपको Settings > Account > Privacy पर जाना होगा
आपको प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, अबाउट, स्टेटस जैसे ऑप्शन मिलेंगे
यहाँ से आप अपने अनुसार इस फ़ीचर का प्रयोग कर सकते हैं
iOS यूजर
यदि आप iOS यूजर हैं तो आप भी बिलकुल एंड्रॉयड यूजर की तरह बताए गए चरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये दोनों के लिए समान ही है।