सलवार-कुर्ता दिखाकर बोलीं कांग्रेस सांसद..देखो! दिल्ली पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़े, जूते भी उतारे
5 Dariya News
नई दिल्ली 16-Jun-2022
नेशनल हेराल्ड केस में ED राहुल गांधी से लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक 30 घंटे की पूछताछ हो चुकी है वहीं शुक्रवार को राहुल गांधी को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। वहीं कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े और उन्हें बुरी तरह पीटा।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सांसद जोतिमणि का वीडियो शेयर किया है जिसमें महिला सांसद जोतिमणि अपने फटे हुए कपड़ों को दिखा रही हैं और दिल्ली पुलिस पर आरोप लगा रही हैं कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें बुरी तरह से पीटा। वहीं दिल्ली पुलिस पर ये भी आरोप लगाए गए हैं कि पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेताओं को बस में बंद किया और फिर उसके बाद पीने के लिए पानी तक नहीं दिया।
This is outrageous in any democracy. To deal with a woman protestor like this violates every Indian standard of decency, but to do it to a LokSabha MP is a new low. I condemn the conduct of the @DelhiPolice & demand accountability. Speaker @ombirlakota please act! pic.twitter.com/qp7zyipn85
शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा- यह किसी भी लोकतंत्र में अपमानजनक है। एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ इस तरह से व्यवहार करना शालीनता के हर भारतीय मानक का उल्लंघन है। महिला सांसद के साथ ऐसा बर्ताव नीचता की हद है। मैं दिल्ली पुलिस की निंदा करता हूं। इस मामले की जांच होनी चाहिए और दिल्ली पुलिस पर कर्रवाई की मांग करता हूं। थरूर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से आग्रह किया है कि वो इस मामले को संज्ञान में लें और दिल्ली पुलिस पर कर्रवाई करें।
ये भी पढ़ें- जागो! ये BJP है.. महिला सांसद को सड़क पर घसीटा जा रहा है.. सबका नंबर आएगा: योगेंद्र यादव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी से ED लगातार तीन दिनों तक करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इसके विरोध में कांग्रेस देश में जगह जगह विरोध कर रही है। काफी दिग्गज कांग्रेसी नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज सुबह की अपनी गिरफ्तारी दी। मामला इतना बिगड़ गया है कि पुलिस को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सख्ती से पेश आना पड़ रह है वहीं कुछ बदसकूली की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें महिला सांसद को पुलिस रोड पर घसीट रही है।
योगेद्र यादव बोले- कांग्रेस के साथ खड़ा होना जरूरी है
वहीं स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। योगेंद्र यादव ट्वीट कर लिखा- जिस तरह बीजेपी के इशारे पर दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर रही है, लात-घूँसे मार रही है, महिला सांसद को चिलचिलाती गर्मी में सड़क पर घसीट रही है, यह हर भारतवासी के लिए खतरे की घंटी है।
देर सबेर किसी न किसी बहाने सबका नंबर आयेगा। आज कांग्रेस के साथ खड़ा होना जरूरी है। राहुल गांधी से लगातार हो रही पूछताछ के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आई है जो पुलिस पर सवाल खड़े करने पर मजबूर कर रही हैं।