जागो! ये BJP है.. महिला सांसद को सड़क पर घसीटा जा रहा है.. सबका नंबर आएगा: योगेंद्र यादव

5 Dariya News

जागो! ये BJP है.. महिला सांसद को सड़क पर घसीटा जा रहा है.. सबका नंबर आएगा: योगेंद्र यादव

5 Dariya News

नई दिल्ली 16-Jun-2022

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से लगातार तीन दिनों तक करीब 30 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। इसके विरोध में कांग्रेस देश में जगह जगह विरोध कर रही है। वहीं पुलिस ने कईं कांग्रेसी नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज सुबह ही अपनी गिरफ्तारी दी। मामला इतना बिगड़ गया है कि पुलिस को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सख्ती से पेश आना पड़ रह है। एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें महिला सांसद को पुलिस रोड पर घसीट रही है।

वहीं स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। योगेंद्र यादव ट्वीट कर लिखा- जिस तरह बीजेपी के इशारे पर दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर रही है, लात-घूँसे मार रही है, महिला सांसद को चिलचिलाती गर्मी में सड़क पर घसीट रही है, यह हर भारतवासी के लिए खतरे की घंटी है। देर सबेर किसी न किसी बहाने सबका नंबर आयेगा।  आज कांग्रेस के साथ खड़ा होना जरूरी है। राहुल गांधी से लगातार हो रही पूछताछ के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आई है जो पुलिस पर सवाल खड़े करने पर मजबूर कर रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ED की तरफ से राहुल गांधी को अब एक बार फिर से शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इधर, दूसरी तरफ इसके खिलाफ देश की सबसे पुरानी पार्टी काफी गुस्से में हैं और कार्यकर्ता सड़कों पर।  कांग्रेस का आरोप है उनके सत्याग्रह को दबाने के लिए दिल्ली पुलिस केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। राहुल की पूछताछ को लेकर राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी अपना काम करेगी, राहुल गांधी कानून का सम्मान कर रहे हैं, सहयोग कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली में पुलिस ने आतंक मचा रखा है। पार्टी दफ्तर में आने से रोकने वाली पुलिस कौन होती है। 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस और अर्धसैनिक बल कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में घुसकर मौजूद नेताओं और पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। पुलिस कार्रवाई के विरोध आज कांग्रेस ने देशभर में राजभवनों का घेराव करने का फैसला किया है। अब देखना है कि राहुल गांधी से इतनी लंबी पूछताछ के बाद ED क्या कदम उठाती है। ED के हाथ कुछ लगा भी है या ऐसे ही टाइम पास हो रहा है। वहीं यह देखना भी रोचक होगा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध का ये शोर सरकार तक पहुंचता है या फिर इसकी आवाज को शांत कर दिया जाएगा।