विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने की प्रधानमंत्री के आगमन पर तैयारियों की समीक्षा
5 Dariya News
धर्मशाला 15-Jun-2022
प्रधानमंत्री के धर्मशाला प्रवास के दृष्टिगत विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने आज यहां कैबिनेट हाल में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 16 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और देश के मुख्य सचिवों की बैठक के कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को तत्परता पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद कृष्ण कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, भाजपा के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।