5 Dariya News

कर्नाटक पुलिस ने ड्रग्स मामले में अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे को किया गिरफ्तार

5 Dariya News

बेंगलुरु 13-Jun-2022

कर्नाटक में पुलिस ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में एक पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसे रविवार को हलासुरु थाने की सीमा के एक फाइव स्टार होटल में पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सुराग मिलने के बाद औचक छापेमारी कर 35 लोगों को हिरासत में लिया है। 

प्रारंभिक जांच के अनुसार, 25 सदस्यीय पुलिस टीम ने छापेमारी की और सिद्धांत कपूर और अन्य को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षणों के बाद पुष्टि हुई कि सिद्धांत कपूर ने ड्रग्स का सेवन किया था, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।