PM मोदी से ओवैसी की मांग- सभी अदालतों को ताला लगाकर बंद कर दो.. UP का CM चीफ जस्टिस बन चुका है

5 Dariya News

PM मोदी से ओवैसी की मांग- सभी अदालतों को ताला लगाकर बंद कर दो.. UP का CM चीफ जस्टिस बन चुका है

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश 13-Jun-2022

यूपी में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लेकिन CM योगी के निर्देशों के बाद यूपी पुलिस एक्शन में है। पत्थरबाजों और दंगाइयों को ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं जो इस दंगे में शामिल थे उनके अवैध निर्मित घरों पर बोलडोजर चल गया है। प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के महल जैसे घर को देखते ही देखते खाली प्लॉट बना दिया गया है। जिसके बाद यूपी सरकार की खूब प्रशंसा हो रही है। वहीं विरोधी पार्टियां योगी सरकार को घेर रही हैं।

जावेद पंप के घर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने UP के CM योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। गुजरात में एक रैली के दौरान ओवैसी ने कहा- मैं PM नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि देश में सभी अदालतों को ताला लगाकर बंद कर देना चाहिए। जब एक मुख्यमंत्री खुद को चीफ जस्टिस मान बैठा है और खुद ही यह तय कर रहा है कि मुजरिम कौन है तो कोर्ट की क्या जरूरत? UP के CM ने घरों पर बुलडोजर नहीं चलाया बल्कि हिंदुस्तान के रूल ऑफ लॉ पर बुलडोजर चला दिया है। मुजरिम कौन है, किसने अवैध निर्माण किया है ये फैसला कोर्ट करता है। एक मुख्यमंत्री ऐसा कैसे कर सकता है? 

ओवैसी ने आगे कहा- सिर्फ मुसलमानों को टार्गेट किया जा रहा है, अजय टेनी को कुछ नहीं किया गया। अजय का घर है तो नहीं तोड़ा जाएगा, अगर फातिमा का घर है तो तोड़ा जाएगा। देश के PM तुम खुद बताओं, यह नफरत नहीं तो और क्या है? UP का मुख्यमंत्री, UP का चीफ जस्टिस बन चुका है। वो फैसला करेगा कि किसका घर तोड़ना है। आप एक समुदाय के घरों पर बुलडोजर चलाकर, देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं, जो कि बहुत खतरनाक कदम है। अदालत को ताला लगा दो। जजों को कह दो कि अदालत न आएं। हर चीज का फैसल अब CM योगी लेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी है। हिंसा के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसकी पूरी कुंडली खंगाली गई। जिसमें ये पाया गया कि उनका घर अवैध कब्जे की जमीन पर बना था। इसके बाद बिना देरी हुए वहां बुलडोजर पहुंच गया और PDA की कार्रवाई में जावेद का आलीशान घर देखते ही देखते खाली प्लॉट और खंडहर में बदल गया। सरकार को खतरा था कि वहां बवाल हो सकता है इसलिए वहां पहले से ही फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसलिए विरोध करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। आपको बता दें कि जावेद पंप के घर से कईं कारतूस और बंदूकें भी मिली हैं। पुलिस ने अब तक 306 दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ हो रही है।