वार्ड नंबर 20 के कांग्रेसी पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला भाजपा में शामिल
चंडीगढ़ को भी कांग्रेस मुक्त करने को प्रयासरत भाजपा
5 Dariya News
चंडीगढ़ 08-Jun-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियो व सरकार की विकास यात्रा तथा भारतीय जनता पार्टी की कार्य शैली व विचारधारा से प्रभावित होकर वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस के पार्षद गुरचरण जीत सिंह काला आज पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद ,सांसद किरण खेर, मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि दिसंबर 2021 में हुए नगर निगम के चुनावों में गुरचरण जीत सिंह काला ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा तथा हल्लोमाजरा व राम दरबार एरिया से वार्ड नंबर 20 से जीत दर्ज की थी उन्होंने आज भरतीय जनता पार्टी का दामन थामने का फैसला लिया है।
इस इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि गुरचरणजीत सिंह काला की आज घर वापसी है क्योंकि वह पूर्व में दो बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास की नीतियों से प्रभावित होकर गुरचरणजीत सिंह काला ने भाजपा ज्वाइन करने का जो फैसला किया है उसका हम स्वागत करते हैं। पार्टी में उनकी वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अरूण सूद ने विश्वास दिलाया कि इन्हें पार्टी में उचित मान-सम्मान मिलेगा ।
वहीं सांसद किरण खेर ने गुरचरणजीत सिंह काला का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो विकास के कार्य करवाने में हमेशा अग्रणी रहती है किसी और पार्टी की विकास के कार्यों में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरचरण जीत सिंह काला के पार्टी में आने से शहर के विकास के कार्यो को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे लोगो के काम करवाने के लिए है कोई भी व्यक्ति शहर के कामो के लिए उनसे मिल सकता है। भाजपा ने हमेशा लोगो के काम किये है और आगे भी करती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवेंदर सिंह बबला ने भी अपने विचार रखे।मोके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर,डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन, जिला अध्यक्ष मनीष भसीन, डॉ. नरेश पांचाल, पार्षद हरप्रीत कौर बबला, जसमनप्रीत सिंह, महेश इन्द्र सिंह सिद्धू, कनवर राणा, पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, शीला फूल सिंह, जगतार सिंह जग्गा आदि भी उपस्थित रहे।