5 Dariya News

सिद्धू मूसेवाला और केके के निधन से दुखी मीका सिंह नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

5 Dariya News

मुंबई 08-Jun-2022

गायक मीका सिंह, जो अपने आगामी रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोहती' के माध्यम से दुल्हन खोजने की यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में फैसला किया है, वह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे, जिसके पीछे वजह पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला और पाश्र्व गायक केके के दुर्भाग्यपूर्ण निधन हैं। 

मीका सिंह का जन्मदिन 10 जून को होता है, लेकिन गायक ने खुलासा किया कि इस साल दिवंगत गायकों के सम्मान और शोक के रूप में कोई समारोह नहीं होगा। मीडिया से बात करते हुए मीका ने मूसेवाला की हत्या को समाज पर एक धब्बा और संगीत की दुनिया के साथ अन्याय करार दिया। वहीं दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में प्रदर्शन के बाद केके का कोलकाता में निधन हो गया।