5 Dariya News

किसका साथ देगा जे के महरा, गीत या कम्मो?

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 08-Jun-2022

आज तक हुए गीत पर सभी हमलों के पीछे किसका हाथ था, इसके खुलासे ने महरा परिवार के साथ साथ गीत ढोली के सभी प्रशंसकों को भी चौंका दिया है, क्योंकि वह कोई और नहीं बल्कि जे के महरा की अपनी बहन कम्मो है। 

इतना ही नहीं आज के एपिसोड में कम्मो का असली चेहरा सबके सामने आएगा जब वह जे के महरा के कहने पर भी घर से नहीं निकलती बल्कि जायदाद से अपना हिस्सा मांगती है। कम्मो और उसका परिवार महरा हॉउस में रह रहे थे जिस वजह से आज जब घर से उसे निकला जाता है तो वह निकलने से पहले घर की बेटी होने के नाते जायदाद से हिस्सा मांगती है। 

क्या जे के महरा कम्मो को उसका हिस्सा दे देगा? या कम्मो चलेगी अपनी कोई नई चाल? इस नए खुलासे ने धारावाहिक की कहानी को पूरी तरह से बदल दिया है जिसे देखने में बेशक सभी दर्शकों को मज़ा आएगा इस लिए आज रात का एपिसोड देखना न भूलें गीत ढोली शाम 8:00 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।