खीरे को छीलकर खाना चाहिए या बिना छिले? ये सवाल आपके मन में भी आया होगा... आज जान लें सही तरीका
5 Dariya News
07-Jun-2022
गर्मी में खीरा किसी वरदान से कम नहीं। ये शरीर में पानी को कमी को दूर कर देता और खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। खीरे को गुणो की खान कहा जाता है। खीरे की सबसे बड़ी खासियत है, कि इसमें 80 प्रतिशत पानी होता है। खीरा प्यास बुझाता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। लेकिन खीरे को लेकर सभी के मन में एक सवाल जरूर रहता है कि इसे छीलकर खाना चाहिए या फिर बिना छीले।
खीरे को यूं तो ज्यादातर छीलकर खाया जाता है लेकिन इसे छिलके के साथ खाने पर यह और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। बिना छिले खीरा खाने पर शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। बहुत से फल ऐसे हैं जिन्हें छीलके समेत खाना ही बेहतर होता है। खीरा भी उनमें से ही एक है। सलाद के तौर पर खीरा खाना खूब पसंद किया जाता है। आइए आपको इसके फायदें बताते हैं
खीरे के फायदें
यह शरीर के आंतरिक अंगों और त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों की भी बखूबी सफाई करता है। खीरे में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाने से आपको जरूर आराम लगेगा।
वजन घटाता है
छिलके के साथ खीरा कैलोरी में बेहद कम होता है, इसे खाने के बाद बहुत देर तक आपको भूख नहीं लगती। छिलके के साथ खीरा खाने पर आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी महसूस होगा और वजन भी घटेगा।
कब्ज में कारगर
खीरे के छिलके में ऐसे फाइबर मौजूद होते हैं जो घुलते नहीं है। ये पेट के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। कब्ज की परेशानी को दूर करने में भी खीरे को बहुत उपयोगी माना जाता है। खीरे के छिलके से पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है।
आंखों के लिए वरदान
खीरे के छिलके में विटामिन A काफी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन A को आंखों की रोशनी के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।खीरा बिना छिले खाना ही ज्यादा लाभदायक है।
दिमाग होता है तेज
यह विटामिन के का भी काफी अच्छा स्त्रोत है जिस वजह से इसे दिमाग के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। यह शरीर की हड्डियों और नॉर्मल फंक्श्निंग के लिए भी जरूरी है।
स्किन चमका देता है
त्वचा के तैलीय होने पर मुंहासे जैसी समस्या आम हो जाती है। यदि आप भी इनसे परेशान हैं तो खीरा आपके लिए फायदेमंद।
हड्डियों को बनाए मजबूत
आपको बता दें कि 100 ग्राम खीरे में 100 माइकोग्राम विटामिन के पाया जाता है। ऐसे में जब आप खीरे का छिलका हटा देते हैं तो करीब 20 प्रतिशत तक विटामिन के कम हो जाता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए छिलके का साथ ही खीरे का सेवन करे। इससे आपके शरीर के सेल्स भी ठीक ढंग से बनेंगे।
(इसलिए हम तो आपको यही सुझाव देंगे की अगर आप खीरा खाते हो तो उसे छीलके के साथ ही खाएं। ये आपको काफी फायदा देगा। अगर आपको छिलके समेत खाने में किसी प्रकार की एलर्जी है तो बेहतर होगा छिलका निकाल लें। आप मार्केट से कोई भी फल या सब्जी लाते हैं तो उसे इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह धो लें।)