पंजाब कांग्रेस पर छाया संकट का बादल… पूर्व मंत्री धर्मसोत गिरफ्तार, गिलजियां पर FIR दर्ज

5 Dariya News

पंजाब कांग्रेस पर छाया संकट का बादल… पूर्व मंत्री धर्मसोत गिरफ्तार, गिलजियां पर FIR दर्ज

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 07-Jun-2022

पंजाब में कांग्रेस का हाल बेहाल हो चुका है। ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि पंजाब में कांग्रेस वेंटिलेटर पर है। दो दिन पहले ही 4 कांग्रेसी दिग्गज नेताओं ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली वहीं आज विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार कर लिया है। धर्मसोत को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर पेड़ों की कटाई में कमीशन लेने का आरोप है। उन्हें सोमवार देर रात तीन बजे अमलोह से पकड़ा गया।

धर्मसोत के साथ कमलजीत सिंह और चमकौर सिंह को भी विजिलेंस ने पकड़ा है। कमलजीत एक वेब चैनल चलाता है। यह दोनों धर्मसोत के साथ OSD की हैसियत से काम कर रहे थे। इससे पहले गिरफ्तार हुए DFO और ठेकेदार हम्मी ने वन विभाग में गलत कामों का ब्योरा दिया था, जिसके बाद धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री के गिरफ्तार वन अधिकारियों से संबंध थे। उन पर 25,000 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल होने का आरोप है। वहीं कांग्रेस नेता संगत सिंह गिलजियां पर भी FIR हो चुकी है।

संगत सिंह गिलजियां, धर्मसोत के बाद पंजाब के जंगलात मंत्री बने थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साधु सिंह धर्मसोत कैप्टन सरकार में वन मंत्री रहे थे। ऐसा नहीं है कि उनपर पहली भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं इससे पहले की कई बार ऐसा हो चुका है। धर्मसोत का पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में भी सामने आया था। अब खबर ये है कि पेड़ों की कटाई में कमीशन मामले में वन विभाग के कई उच्च अधिकारी और पूर्व अधिकारी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। पूछताछ के दौरान बहुत ऐसे अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। आपको बता दें कि शिवालिक की पहाड़ियों में करोर एवं मिर्जापुर में खैर की लकड़ी को बेचने के मामले में भ्रष्टाचार संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वन विभाग के कई अधिकारी आपस में बात करते हुए कह रहे थे कि खैर के प्रति पेड़ 500 रुपये के हिसाब से विभाग के उच्च अधिकारियों एवं मंत्री तक दिए जाते हैं। उस समय इस मामले में विभागीय जांच भी हुई थी। उस जांच के घेरे में वन विभाग के चीफ कंजरवेटर से लेकर पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी तक का भी नाम था। 

इस मामले में सबसे पहले मोहाली के DFO गुरअमनप्रीत सिंह की तरफ से WWICS के मालिक बीएस संधू के खिलाफ 9 मई को नयागांव थाने में एक केस दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद उनके बेटे देवेंद्र संधू द्वारा डीएफओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने एक वीडियो भी दिया था। यह भ्रष्टाचार के आरोप 30 अप्रैल को उनकी मुलाकात के दौरान दो लाख लेने के थे। इस मामले में 2 जून को विजिलेंस ब्यूरो ने मुकदमा दर्ज कर DFO एवं ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह उफ हम्मी को गिरफ्तार किया था।

पंजाब में कांग्रेस बेहाल, 4 मंत्रियों ने छोड़ा हाथ-

कांग्रेस ने सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ जैसे नेताओं को खो दिया। वहीं दो दिन पहले ही पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे 4 नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और राजकुमार वेरका शामिल हैं। पंजाब में कांग्रेस का हाल बेहाल हो चुका है। अभी भी समय है पंजाब में कांग्रेस को बड़े कदम उठाने पड़ेंगे। अपने नेतृत्व में फेरबदल करना होता, ताकि दोबारा जनता का भरोसा जीत सके। यही हाल रहा तो पंजाब में कांग्रेस का दोबारा उठ पाना असंभव लग रहा है। अगर कांग्रेस को उठना है तो असंभव के विरुध काम करना ही होगा।