5 Dariya News

स्मृति ईरानी बोलीं, अब महिला राष्ट्र के निर्माण में मूकदर्शक नहीं

5 Dariya News

वाराणसी 06-Jun-2022

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज महिलाएं राष्ट्र के निर्माण में मूकदर्शक नहीं बल्कि आगे बढ़कर काम कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी सोमवार को वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा की और महिलाओं और बालिकाओं के साथ बातचीत और उनकी प्रतिक्रिया जानी। 

कहा कि एक दौर था जब महिलाएं सपना देखती थी पर बोलने का अधिकार और हिम्मत उनमें नहीं थी। आज छोटी उम्र में ही लड़कियां जो सपना देख रही हैं, उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके सपने जरूर पूरे होंगे। अब महिला राष्ट्र निर्माण में मूकदर्शक नहीं है बल्कि हर हाल में आगे बढ़ रही हैं। महिला प्रतिभगियों के कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्ति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह महिलाओं और बेटियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

उनके इन बातों से दूसरे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं को अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। ईरानी ने कहा कि घरेलू महिला बाहर निकल कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में टर्नओवर कर रही है। जिन महिलाओं के सिर से मां बाप का साया उठ गया वह भी आज आईएस बनने का सपना देख रही हैं। यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल के महिलाओं के लिए यह गए कार्य का नतीजा है। 

उन्होंने कहा कि आज दो पीढ़ियों का फर्क स्पष्ट नजर आ रहा है, और यह बात वह स्वयं नहीं कर रहीं बल्कि यह यहां की चर्चा से निकलकर आई है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1098 की मदद से 2014 से लेकर 2021 तक करीब 18 लाख बच्चों का संरक्षण किया गया है। इसी तरह मंत्रालय की पहल से 21 लाख बच्चियों को 18 वर्ष से पूर्व शादी करने से रोककर उनके जीवन को संवारा गया है। महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की कई हेल्पलाइन नंबर चलाई जा रही है। इसके माध्यम से करीब 70 लाख महिलाओं को विभिन्न तरीकों से मदद पहुंचाई गई है।