सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला गुमनाम धमकी भरा लेटर-लिखा ‘मुसेवाला जैसा कर देंगे हाल’,केस दर्ज
5 Dariya News
मुंबई 06-Jun-2022
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक गुमनाम लेटर मिला जिसमें किसी ने उन्हें साफ जान से मारने के धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक गुमनाम लेटर मिला था। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने करवाई कर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभिनेता को जान से मारने कि धमकी देते हुए इस लेटर में लिखा “मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे”।
ये लेटर सलीम खान के सुरक्षागार्डों को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक बेंच पर मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो वह हमेशा एक जगह बेंच पर बैठे थे, वहां पर उनके और बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरी एक चिट्ठी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस की माने तो ये जानलेवा धमकी भरा लेटर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान दोनों के लिए है। लेटर मिलने के बाद पुलिस ये जानने में जुटी हुई है की आखिरकार ये गुमनाम लेटर वहाँ रखा किसने है अभी तक पुलिस उस एरिये में लगे सारे सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
समने आई जानकारी के अनुसार आपको बता दें ये कि ये लेटर सलीम खान को सुबह करीब 7 से 8 बजे मिला था लेटर में सलमान खान को मूसेवाला की तरह मारने की बात कही गई है। जैसा की आप जानते ही होंगे की हाल ही में अभी कुछ दिन पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को करीब एक हफ्ता होने को है लेकिन पुलिस के हाथ सिद्धू के कातिल नहीं लगे हैं। इस घटना ने पुरे देशभर में खौफ पैदा कर दिया है और अब अचानक सलमान को जान से मारने कि धमकी मिलना एक डर ही बन गया है।
खैर आपको बता दें कि सलमान खान के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी उन्हें ऐसी धमकी मिल चुकी है जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया था। उस समय भी ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि सिद्धू मुसेवाला को मरवाने वाला चर्तित नाम लॉरेंस बिश्नोई का ही था, बताया जाता है कि वह पहले भी सलमान खान को मारने के साजिश रच चुका है। हालांकि, समय रहते पुलिस के एक्शन के चलते इस वारदात को होने से पहले ही बचा लिया था और संपत नेहरा नाम के शार्प शूटर को हैदराबाद से अरेस्ट कर लिया गया था।