5 Dariya News

कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अन्य कांग्रेस नेताओं सहित सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 05-Jun-2022

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव व कई कांग्रेस नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, सांसद किरण खेर व पूर्व अध्यक्ष संजय टण्डन, मेयर सरबजीत कौर व पूर्व पार्षद देवेंदर सिंह बबला की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। 

उक्त जानकारी देते हुये प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि वर्तमान मे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चिंतन बजाज, जिला महासचिव अमित, ग्रामीण जिला महासचिव सरबजीत सिंह (काला), जिला उपाध्यक्ष बंटी धालीवाल,  युवा कांग्रेस सचिव कंवर राणा काकू, युवा कांग्रेस सचिव परमवीर सिंह, व कांग्रेस वार्ड प्रधान व सदर बाजार के पूर्व प्रधान नरिंदर सिंह रिंकू व समाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार और सुमित शर्मा  के साथ लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की |

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके काम के आधार पर सम्मान दिया जाता है|  भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है बल्कि पार्टी ही परिवार है। यहां सभी कार्यकर्ताओं को बराबरी का दर्जा है मिलता है। 

उन्होंने आज शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी । अरुण सूद ने आज की जोइनिंग के लिए देवेंद्र सिंह बबला व रमेश कुमार शर्मा निक्कू के प्रयासों की भी सराहना की।सांसद किरण खेर ने आज पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के विकास की गति में साथ मिलकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा । उन्होंने कहा है कि कदम से कदम मिलाकर नहीं दिल से दिल मिला कर काम करेंगे।

इस अवसर पर किरण खेर में पीजीआई में एमबीबीएस की 100 सीटों की मंजूरी दिए जाने पर केंद्र सरकार व केंद्रीय  स्वास्थ्य मंत्रालय का धन्यवाद भी किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व  हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में  सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा जाता है आज पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा । मोदी सरकार के 8 वर्षों में जो कार्य का हुए हैं उनको मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने  से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा कार्यशैली  को गति मिलेगी|इस अवसर पर आज पार्टी में शामिलहोने वाले अजय शर्मा ने कहा कि वह पिछले  लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे लेकिन वहां घुटन महसूस कर रहे थे अब आज सही पार्टी में शामिल शामिल हुआ हूँ | उन्होंने पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला  ओर रमेश शर्मा निक्कू का धन्यवाद किया जो उन्हें व उनके साथियो को सही पार्टी में लेकर आये है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, चंद्रशेखर, वरिष्ठ उप महापोर दलीप शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन , जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा,  अनिल दूबे, मनोज सोनकर, कँवर राणा  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।