5 Dariya News

जम्मू-कश्मीर के रामबन में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

5 Dariya News

रामबन 04-Jun-2022

जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामबन जिले के रामसू क्षेत्र के उखराल में शनिवार सुबह एक डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बयान में कहा गया, "चालक तारिक हुसैन और सुनीत सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गई।"मामला दर्ज कर लिया गया है और विवरण की प्रतीक्षा है।