5 Dariya News

नितिन गडकरी ने भारतीय रेल के लिए “रोड ओवर ब्रिजेज” के लिए सार-संग्रह पुस्तिका का लोकार्पण किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 03-Jun-2022

केन्द्रीय परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव तथा राज्यमंत्री मंत्री जनरल वी.के. सिंह के साथ भारतीय रेल के लिए ‘रोड ओवर ब्रिजेज’ के लिए सार-संग्रह पुस्तिका का लोकार्पण किया। इस पुस्तिका में 200 से अधिक मानक संपन्न रेखाचित्र हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सार-संग्रह पुस्तिका आने के बाद अब रोड इंजीनियर अलग से अनुमति के बिना इन रेखाचित्रों को अपना सकते हैं। श्री गडकरी ने कहा कि इससे सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय और रेल मंत्रालय के बीच कठिनाई के बिना और समन्वित निर्माण कार्य होगा।