क्या आपको पता है, इलेक्ट्रिक प्लग के बीच में कट क्यों लगा होता है? जानोगे तो होगी हैरानी
5 Dariya News
02-Jun-2022
हम अपने पाठकों के लिए दिन में एक ऐसी जानकारी लेकर आते हैं जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता। पिछले आर्टिकल में हमने आपको बताया था कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे X का निशान क्यों बना होता है? उम्मीद है अब सबको ये रोचक जानकारी मिल गई होगी। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि इलेक्ट्रिक प्लग के बीच में कट यानी चीरा क्यों लगा होता है? आपने देखा होगा जो इलेक्ट्रिक प्लग घरों में, प्रैस, रॉड AC के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, उन सभी प्लगों के बीच में एक खास तरह का चीरा लगा होता है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है।
वैसे आप सभी ने अपने घर में लगे इलेक्ट्रिक प्लग तो देखे होंगे। और आपने यह भी देखा होगा कि कुछ अलग प्लग पर एक कट होता है। और कुछ प्लग पर यह कट नहीं होते। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह कट उन प्लग पर होते हैं जिनके पिन पीतल के होते है। जो प्लग एलुमिनियम के बने होते हैं उन पर यह कट नहीं होते। आपकों बता दें कि, पीतल की पिन होने के कारण उन पर जंग लगने की संभावना ज्यादा होती है और इसी वजह से निकल की पॉलिश कर इन पर कट लगा दिया जाता है।
यानी कि उस पर निकिल की परत चढ़ा दी जाती है। जिससे स्टील जैसे दिखने लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीतल बिजली का एक अच्छा सुचालक होता है। इसमें बिजली काफी अच्छे से बहती है। पीतल के प्लग पर कोटिंग नहीं की जाए तो यह ज्यादा गर्म होगा, और ज्यादा गर्म होने की वजह से पीतल फैलने लगेगा। इसका आकार बदल सकता है। प्लग गर्म होकर पिघल जाता है जिससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है। प्लग गर्म होकर अपनी जगह पर फैलने लगेगी जिससे साथ में मौजूद प्लग के नीचे लगा तार भी जल सकता है और घर में आग लग सकती है।
वहीं प्लग पर कट यानी चारा लगे होने के कारण इलेक्ट्रिसिटी दो भागों में बट जाती है। जिससे वह जल्दी गर्म नहीं हो पाता और बिजली के तारों में आग लगने जैसी परेशानियां नहीं होती।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोकल कंपनी के प्लग के पिन एक दम ठोस होते है उनमें ये कट या चीरा नही लगा होता है। तो इलेक्ट्रिक प्लग Electric Plug लेते समय इस बात का खास ध्यान रखे। यदि अपका प्लग पीतल का बना है तो उसमें कट होना ही चाहिए। फर्जी कंपनी चलाऊ काम करने के कारण प्लगों में कट नहीं लगती है जोकि बहुत खतरनाक है। इससे घर में शॉट सर्किट होने के बहुत चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए खरीदारी करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें।