बिल की नो टेंशन: मीटर के साथ लगाओ 188रु की ये डिवाइस और दिन-रात चलाओ AC, ना के बराबर आएगा बिल

5 Dariya News

बिल की नो टेंशन: मीटर के साथ लगाओ 188रु की ये डिवाइस और दिन-रात चलाओ AC, ना के बराबर आएगा बिल

5 Dariya News

31-May-2022

गर्मी अपने चरम पर है। सूरज आग बरसा रहा है। बिना AC के दिन कटेगा नहीं। लेकिन जब बिजली का लंबा चौड़ा बिल आएगा तो हालत खराब हो जाएगी। बिल ज्यादा ना आए इस चक्कर में लोग भले ही गर्मी झेल लेंगे लेकिन AC ना के बराबर चलाएंगे। पर अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी डिवाइस के बारे में बताएंगे जो मीटर में लगते ही आपके बिल को ना के बराबर कर देगी। अब टेंशन फ्री होकर दिन रात AC चलाइये। आपकी जेब पर भी ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। इस डिवाइस का नाम है पॉवर सेविंग डिवाइस। इस डिवाइस को बनाने वाली कंपनी ये दावा करती है कि इससे बिजली के बिल को कम करने में मदद मिलेगी।।

इतना ही नहीं कंपनी की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इस डिवाइस को लगाने के बाद आपका करीबन 35% का बिल कम हो जाएगा। यह 15 किलोवाट की डिवाइस है। Shakti Enviropure कंपनी की यह डिवाइस आप अमेजॉन और FlipKart से खरीद सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 188 रुपए है। जो डिवाइस हर महीने आपके बिजली के बिल को 35 प्रतिशत कम कर देगा, तो भला कौन इस डिवाइस को नहीं लेना चाहेगा।वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों डिवाइस पर एक खास ऑफर भी चल रहा है, जिसके तहत इस डिवाइस पर आपको 60 रुपए की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी। इस पावर डिवाइस की वजह से कभी झटके से लाइट चले जाने पर भी आपका सामान खराब नहीं होगा, हालांकि एक बात बता दें कि इसे लगाने के लिए बिजली के इंजीनियर से सलाह लेना भी बेहद जरूरी है।

आप खुद इसे अपने मीटर के साथ फिट नहीं कर सकते। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डिवाइस को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन के चलने के बाद घर में आने वाले लंबे बिल के पीछे कई कारण होते हैं। कई बार घर में अर्थिंग नहीं होने के कारण भी ऐसा होता है। ऐसे में आप इस डिवाइस को लगाकर इसका काम चला सकते हैं। इस डिवाइस को लगाने से आपका 35% बिल कम हो जाएगा। मान लीजिए आपका महीने का बिल 5000 आता है तो इस डिवाइस को लगाने के बाद 3250 रुपए ही आएगा। यहां हम आपको साफ कह दें कि इस डिवाइस का बिल बचाने का दावा कंपनी कर रही हैं हम नहीं। आप आजनाने के बाद ही इसपर विश्वास करें।