5 Dariya News

मैंने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंग्स्टरों के साथ नहीं जोड़ा : डी.जी.पी. पंजाब वी.के. भावरा

कहा, सिद्धू मूसेवाला का दिल से सम्मान करते हैं, कत्ल की कड़ी निन्दा, जांच पूरे ज़ोरों पर, अपराधियों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा: डी.जी.पी. पंजाब

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-May-2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दख़ल के बाद डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब वी.के. भावरा ने आज अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंग्स्टरों के साथ नहीं जोड़ा। गौरतलग है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डी.जी.पी. द्वारा कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मूसेवाला के बारे में दिए गए बयान संबंधी स्पष्टीकरण माँगा है। अपने बयान को स्पष्ट करते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला का दिल से सम्मान करते हैं और वह पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार और संस्कृति के प्रतीक हैं। डी.जी.पी. ने मूसेवाला के कत्ल की सख़्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों को जल्द गिरफ़्तार करके इंसाफ़ दिलाया जाएगा। 

डी.जी.पी. भावरा ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी यह नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है या गैंग्स्टरों के साथ जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जि़म्मेदारी लेने के दावे और जवाबी दावे दे रहे हैं। डी.जी.पी. ने आगे बताया कि लॉरेंस बिश्नोयी गैंग द्वारा गोल्डी बराड़ ने इस कत्ल की जि़म्मेदारी ली है। जांच में कत्ल के सभी पहलूयों की जाँच-पड़ताल की जाएगी। डी.जी.पी. ने कहा कि मीडिया द्वारा उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है, जबकि वह मूसेवाला का दिल से सत्कार करते हैं।