5 Dariya News

सांसद मनीष तिवारी ने लिया मोरिंडा में निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज का जायजा

अधिकारियों से निर्माणकार्य में तेजी लाने को कहा

5 Dariya News

मोरिंडा 28-May-2022

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा शहर मोरिंडा में निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज का आज जायजा लिया गया। जहां उनके साथ संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि इसे लोगों की सेवा में समर्पित किया जा सके। सांसद तिवारी ने बताया है कि 22 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से इस रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चल रही मांग थी। हालांकि रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में विकास को लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 

वहीं पर, हलका खरड़ के इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लाए गए इस विकास प्रोजेक्ट से क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व चेयरमैन पवन दीवान, एसडीएम मोरिंडा जसवीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरियां, चेयरमैन खेतीबाड़ी विकास बैंक दर्शन संधू, उप चेयरमैन शुगर मिल मोरिंडा सुखविंदर सिंह मुंडियां, जसमेर सिंह, नार सिंह चौधरी, राकेश बग्गा पार्षद, शमशेर सिंह भंगू, राजेश सिसोदिया, हरपाल बवनाड़ा, हरजीत सिंह ढोलन माजरा, हरमन सिंह भंगू, जसमेर सिंह, गुरजीत मुंडियां राजी पार्षद, धर्मपाल थंमन, सुखविंदर सिंह काका पार्षद, तेजी डूमछेड़ी, कुलदीप सिंह ओइन्द पीए मौजूद रहे।