5 Dariya News

रणवीर कुमार ने किया पंजाब का नाम उज्ज्वल, योग ओलंपियाड के लिए राष्ट्रीय स्तर चयनित

रणवीर कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (से.) द्वारा सम्मानित किया गया

5 Dariya News

होशियारपुर 26-May-2022

सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल खुआसपुर हीरा के छात्र रणवीर का चयन  राष्ट्रीय स्तर के योग ओलंपियाड के लिए हुआ है, जिसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक बधाई के पात्र हैं. यह उल्लेख गुरशरण सिंह जिला शिक्षा अधिकारी (से. शि.) होशियारपुर ने रणवीर सिंह को सम्मानित किया। 

ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में 23 जिलों के छात्रों ने भाग लिया था जिसमें जिला होशियारपुर से रणवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया था. इस अवसर पर राकेश कुमार उप जिला शिक्षा अधिकारी (से. शि. ), दलजीत सिंह डी. एम.  स्पोर्ट्स, प्रिंसिपल रमनदीप कौर, हेमराज बी. एम स्पोर्ट्स, रीना रानी लेकचर्र, सतिंदर कुमार डी. पी. इ.  उपस्थित थे।