यासीन की सजा पर बोले द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर-ये शुरुआत है, बिट्टा की फांसी तक लड़ते रहेंगे

5 Dariya News

यासीन की सजा पर बोले द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर-ये शुरुआत है, बिट्टा की फांसी तक लड़ते रहेंगे

5 Dariya News

मुंबई 27-May-2022

अलगाववादी नेता यासीन मलिक उम्रकैद की सजा के बाद द कश्मीर फाइल्स फिल्म खूब चर्चा में है। इसके साथ ही द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की खूब तारीफ हो रही है। लोग उन्हें इस फिल्म को बनाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। यासीन मलिक की सजा की घोषणा के विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की सराहना करते हुए अपनी राय व्यक्त की। जब से विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई, कश्मीर और कश्मीरी पंडितों को को लेकर मुद्दा गरमा गया। देश और दुनिया भर में कश्मीरी पंडितों के लिए न्याय मांगा जाने लगा। यासीन मलिक को लेकर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, 'यह तो बस शुरुआत है.. जब तक यासीन मलिक और बिट्टा को फांसी नहीं दी जाती, हम राइट टू जस्टिस के लिए अपनी लड़ाई को रोकेंगे नहीं।

निर्णय की सराहना करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, महान निर्णय। यह सभी कश्मीरी हिंदुओं के लिए खुशी की समय है। राइट टू जस्टिस के हमारे अभियान में एक मील का पत्थर है। साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की एक क्लिप भी शेयर की और लिखा, "हमने यासीन मलिक के मानस को समझने में सालों बिताए। आज कोर्ट में उन्होंने यही कहा है। सेक्युलर लॉबी को कड़ा तमाचा।  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई। फिल्म को काफी पसंद किया गया। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नब्बे के दौर में कश्मीर घाटी में हुए हिंदुओं के सामूहिक पलायन की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में एक किरदार यासीन मलिक से प्रेरित है, जिसके जरिए उस दौर में हुए अत्याचारों को रेखांकित किया गया है।