5 Dariya News

बुर्किना फासो में नागरिकों पर हमला, 50 की मौत

5 Dariya News

औगाडौगौ 27-May-2022

बुर्किना फासो के मदजोरी क्षेत्र में एक सशस्त्र हमले में कम से कम 50 नागरिक मारे गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्षेत्रीय सरकार के बयान के हवाले से कहा कि मदजोरी शहर के निवासी जो पामा शहर के नादियागौ पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें अज्ञात हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाया। 14 मई को इसी इलाके में नागरिकों पर हुए हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे। 19 मई को, मदजोरी की सैन्य टुकड़ी के खिलाफ एक और हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। बुर्किना फासो में सुरक्षा व्यवस्था वर्ष 2015 के बाद से खराब हो गई है क्योंकि आतंकवादी हमलों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और पश्चिम अफ्रीकी देशों में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।