5 Dariya News

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहेंगे : मौसम विज्ञान विभाग

5 Dariya News

श्रीनगर 27-May-2022

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटो तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, इसकी जानकारी शुक्रवार को मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।"वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 6.7 डिग्री और गुलमर्ग में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में रात का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री, लेह में 8.4 और कारगिल में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, कटरा 22.7, बटोटे 14, बनिहाल 11.4 और भद्रवाह 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।