तमिल इंडस्ट्री से सिर्फ विजय देवरकोंडा हुए करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल
5 Dariya News
हैदराबाद 26-May-2022
मशहूर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा बुधवार रात करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। बॉलीवुड लेखक, निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों को पार्टी में बुलाया। लेकिन तमिल इंडस्ट्री से सिर्फ विजय देवरकोंडा को इनवाइट किया गया। करण की बर्थडे पार्टी में विजय ब्लैक सूट में पहुंचे। आपको बता दें कि विजय जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी लीड रोल में दिखाई देंगी। 'लिगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाथ और निमार्ता चार्ममे कौर भी बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने।