Rohit Shetty और Ranveer Singh ने एक बार फिर अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ। देखिये पूरी रिपोर्ट

5 Dariya News

Rohit Shetty और Ranveer Singh ने एक बार फिर अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ। देखिये पूरी रिपोर्ट

5 Dariya News

26-May-2022

खतरों के खिलाड़ी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और बॉलीवुड के एंनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर फैंस के लिए कुछ नया लाने के लिए तैयार हैं। 'सूर्यवंशी' और 'सर्कस' के बाद अब ओर और कमर्शियल एंटरटेनर लेकर आने वाले हैं। कुछ देर पहले दोनों ने शूटिंग के दौरान की एक क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की, जो खूब वायरल हो रहा है।वीडियो में उड़ती कारों और तेज़ एक्शन के साथ एक चोक-ए-ब्लॉक दिखाया गया है, जो हमें उनके सेट की हिंट दे रहा है। और रोहित शेट्टी उन्हें डॉयरेक्ट करते नज़र आ रहे हैं।

 रोहित ने वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "बस एक झलक कि हम एक नूडल कमर्शियल कैसे शूट करते हैं... मुझे पता है गाड़ियां इसमे भी उड़ रही हैं लेकिन क्या करें... सीधा काम तो हमें आता ही नहीं है! #RanveerSinghXRohitShetty।” रोहित उनका मार्गदर्शन करते हुए कह रहे हैं कि आराम से करना। इसके बाद वीडियो में ढेर सारा एक्शन देखने को मिलता है और लिखा आता है, जब उनकी बात आती है तो आप नॉर्मल की उम्मीद नहीं कर सकते। यह एक ब्लॉकबस्टर मसाला एंटरटेनर होना चाहिए। आपको बता दें कि रोहित और रणवीर चिंग्स के एक एड के लिए साथ में आए हैं। वहीं, रणवीर सिंह ने भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉस और बाबा एक बार फिर साथ वापस लौटे हैं।’ @itsrohitshetty #RanveerSinghXRohitShetty।”

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

ये भी पढ़ें : Shah Rukh Khan: ने मन्नत को लेकर किया खुलासा घर में लगे हैं 12 टीवी, की कीमत जानकर हो जाएंगे आप हैरान 

यह विज्ञापन पहली बार नहीं है जब दोनों हाथ मिला रहे हैं। इससे पहले वे सिंबा के लिए साथ काम कर चुके हैं और इतना ही नहीं शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो है। साथ ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा हैं, जो दिसंबर 2022 में रिलीज़ होगी।