Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान की फ़िल्म से हो सकती है शहनाज गिल बाहर। जानिए कारण अंदर
5 Dariya News
26-May-2022
सलमान खान (Salman Khan) की कभी ईद कभी दीवाली काफी दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही में साउथ का एक एक्टर फिल्म की कास्ट में जगपति बाबू शामिल हुए है जो एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, वे अब कभी ईद कभी दीवाली का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन इसके अलावा आयुष शर्मा और जहीर इकबाल के फिल्म छोड़ने की खबर ने फैंस को थोड़ा निराश किया है।लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें लिखा है कि बिग बॉस फेम शहनाज गिल भी फिल्म को छोड़ने का विचार कर रही हैं। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, 'शहनाज गिल इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही थीं और एक्ट्रेस काफी परेशान हैं। इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए एक्ट्रेस पुनर्विचार कर रही हैं। फिल्म को लेकर लगातार चल रहे क्रिएटिव डिफरेंस के कारण शहनाज गिल ज्यादा खुश नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान की मूवी में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री, फ़िल्म में निभाएंगे विलेन का रोल
आगे सूत्रों ने बताया की 'शहनाज गिल को अपने मेंटर सलमान खान पर पूरा भरोसा है और उन्होंने उन्हें धैर्य रखने का आश्वासन दिया है। सलमान खान ने कहा है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। हालांकि शहनाज गिल इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए शहनाज गिल 100 प्रतिशत से अधिक देने की कोशिश कर रही हैं। वो अपने एक्सेंट पर भी काम कर रही हैं और फ्लूएंट हिंदी बोलना भी सीख रही हैं।
ये भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan ने शेयर किया KRK की कॉन्ट्रोवर्शियल बुक का फर्स्ट लुक,जानिए क्या कहा फैंस ने
आपको बता दें की सलमान खान ने कुछ दिन पहले कभी ईद कभी दीवाली से अपनी पहली झलक ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू।" शहनाज़ गिल और पूजा हेगड़े, जो उनके सह-कलाकारों की भूमिका निभा रही हैं।