5 Dariya News

राजस्थान सरकार सभी जिलों में 'लव-कुश वाटिकाएं' स्थापित करेगी

5 Dariya News

जयपुर 25-May-2022

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास में प्रत्येक जिले में 'लव-कुश वाटिकाएं' बनाई जाएगी। गहलोत ने अपने आवास पर मंगलवार देर रात वन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इन उद्यानों की स्थापना के लिए प्रत्येक जिले में दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल बनाने की जरूरत है जहां छात्र पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के बारे में अधिक जान सकें। उन्होंने राजस्थान में औषधीय पौधों के वितरण योजना के दायरे को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।