Film Jodi: Amberdeep Singh ने Diljit Dosanjh और Nimrat Khaira की अपकमिंग फिल्म पर दी ये अपडेट

5 Dariya News

Film Jodi: Amberdeep Singh ने Diljit Dosanjh और Nimrat Khaira की अपकमिंग फिल्म पर दी ये अपडेट

5 Dariya News

23-May-2022

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और निम्रत खैरा(Nimrat Khaira), जिन्होंने पहले ही अपनी-अपनी फिल्मों, गानों और एल्बमों से प्रशंसकों का मनोंरजन करवाया है, अब फिल्म 'जोड़ी' में दिलजीत दोसांझ और  निम्रत खैरा ऑन स्क्रीन साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आने वाली फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले, ये फ़िल्म जून 2022 में रिलीज हो रही थी,लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट को लेकर अपना मन बदल लिया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें की, फिल्ममेकर्स ने रिलीज डेट में थोड़ा बदलाव किया है। यह फिल्म गर्मियों में रिलीज होने के बजाय सर्दियों में रिलीज होने वाली है। इस बात की पुष्टि डायरेक्टर अंबरदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है।

अंबरदीप के इस पोस्ट से उम्मीद की किरण जगी है कि फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह कथित तौर पर दावा किया गया था कि दिलजीत दोसांझ की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक के कारण फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकती है। आगे सिंह ने लिखा, "जोड़ी(Jodi), सर्दियों 2022 में रिलीज हो रही है ... जिसने फ़िल्म को बनाया है वो इसे रिलीज़ भी करेंगे तो चिंता मत करो ...और आगे कहा की ये बात तो पक्की है की जिस दिन ये फ़िल्म रिलीज़ हो गई उस दिन ये सिनेमाघरों में हिट फिल्म बनकर रहेगी"।उन्होंने दर्शकों से सौंकन सौकने देखने का आग्रह किया और लिखा कि "तब तक के लिए आप सोकन सौंकने देखो  .. सारे सिनेमाघर भरे हुए है... बड़े समय बाद कोई ऐसी फिल्म आई है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है .. ये फ़िल्म सबसे बड़ी ग्रॉसर फ़िल्म बनने जा रही है। पंजाबी सिनेमा की... पूरी टीम को एक बार फिर बहुत-बहुत बधाई"

View this post on Instagram

A post shared by Amberdeep Singh (@amberdeepsingh)

ये भी पढ़ें: Parahuna 2: Ranjit Bawa और Aditi Sharma की फ़िल्म कि रिलीज़ डेट बढ़ी आगे

अंबरदीप सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म को अमरिंदर गिल और करज गिल द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। इसे 2020 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन महामारी के कारण इसमें बदलाव किया गया। फिल्म जोड़ी की बात करें तो यह कथित तौर पर एक पीरियड-आधारित ड्रामा है जिसमें कॉमेडी, रोमांस का सही मिश्रण है। फ़िल्म कब रिलीज़ होगी इसकी कोई ऑफिशयल जानकारी तो नहीं है लेकिन अब, फैंस को इस अपकमिंग फ़िल्म को देखने के लिए सर्दियों तक का इंतजार करना होगा क्योंकि नए ऑन-स्क्रीन जोड़ी (Jodi) के साथ, दर्शकों को निश्चित रूप से कुछ बड़ा देखने को मिलेगा।

English : Amberdeep Singh Gives Update On Upcoming Film ‘Jodi’ Starring Diljit Dosanjh & Nimrat Khaira