5 Dariya News

यूक्रेन: 90 दिनों के लिए बढ़ा मार्शल लॉ

5 Dariya News

कीव 23-May-2022

यूक्रेन की संसद ने राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की द्वारा पेश किए गए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में देश में मार्शल लॉ को 90 दिनों के लिए बढ़ाए जाने की बात शामिल है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सांसद यारोस्लाव जेलेज्न्याक ने रविवार को घोषणा की कि संसद ने देश में सामान्य लामबंदी को 23 अगस्त तक बढ़ाने के कानून को भी मंजूरी दे दी है। यूक्रेन ने पहली बार 24 फरवरी को मार्शल लॉ लागू किया था। इसी दिन रूस ने कीव के खिलाफ अपना युद्ध शुरू किया था। मार्शल लॉ को दो बार 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।