चल आधार कार्ड दिखा..तू मोहम्मद है? और फिर BJP नेता ने जैन बुजुर्ग को मुसलमान समझकर मारा डाला

5 Dariya News

चल आधार कार्ड दिखा..तू मोहम्मद है? और फिर BJP नेता ने जैन बुजुर्ग को मुसलमान समझकर मारा डाला

5 Dariya News

21-May-2022

मध्यप्रदेश में बवाल हो गया है। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। खबर ये है कि उस बुजुर्ग को पीटने वाला बीजेपी नेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस 65 वर्षीय बुजुर्ग भंवरलाल जैन को मुसलमान होने के शक में मार डाला गया। भंवरलाल जैन उसके पिता वहा के सरपंच भी हैं। सरपंच का पूरा परिवार 15 मई को भेरूजी पूजा करने चित्तौड़गढ़ गया था। 16 मई को पूजा-पाठ के बाद भंवरलाल लापता हो गए। गुरुवार को उनका शव मनासा में पुलिस थाने से आधा किमी दूर रामपुरा रोड पर मिला था। भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबकि बुजुर्ग को पीटने वाला BJP नेता दिनेश कुशवाहा है। दिनेश ने नाम-पता पूछा तो मानसिक रूप से कमजोर भंवरलाल के मुंह से मोहम्मद निकला।

यह सुनकर दिनेश टूट पड़ा। उसने आधारकार्ड मांगा और भंवरलाल को लगातार चांटे मारे। अब पुलिस ने दिनेश कुशवाहा पर FIR दर्ज कर ली है। दिनेश भाजपा युवा मोर्चा और नगर इकाई में पदाधिकारी रहा है। उसकी पत्नी मनासा नगर परिषद में वार्ड नंबर 3 से भाजपा की पार्षद रही है। इस मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब मृतक बुजुर्ग के भाई राकेश जैन के मोबाइल में एक वीडियो आया।  वीडियो में सुना जा सकता है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति बुजुर्ग से पूछते नजर आ रहा है, ''क्या तेरा नाम मोहम्मद है? जावरा (रतलाम) से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता...'' वहीं, मार खाने वाला बुजुर्ग दयनीय हालत में कहते हुए नजर आ रहा है कि 200 रुपये ले लो।आपको बताते चलें कि भंवरलाल पर 200 रुपए चुराने का आरोप लगाया है। लेकिन अगर ये सच भी है तो 200 रुपए के लिए किसी को मौत के घात उतारना कहां तक जायज है। राजेश चत्तर का कहना है भाई भंवरलाल भोलेपन के कारण कुछ बता नहीं पाए होंगे। उनके साथ दिनेश ने बुरी तरह मारपीट की।

इसी से मौत हुई। पोस्टमॉर्टम के वक्त शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। मारपीट करने वाले ने उनकी जेब से 200 रुपए भी निकाल लिए। राजेश चत्तर ने बताया मनासा में जब पोस्टमॉर्टम के दौरान पैर पर लगी चोटे देखकर मैंने पूछताछ की तो मुझे जबरन बाहर निकाल दिया गया। सही जानकारी भी नहीं दी गई। इससे तय है कि उनकी मौत मारपीट से ही हुई। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया और कहा- ये मध्यप्रदेश में आखिर हो क्या रहा ह? सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या… जिनका नाम भंवरलाल जैन बताया जा रहा है।  सिवनी की तरह यहां भी आरोपी का जुड़ाव भाजपा से होना सामने आ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आखिर कहां है? कब तक लोगों को यूं ही मारा जाता रहेगा? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है?