सावधान! 45 डिग्री है तापमान: सिर्फ इन 2 चीजों का इस्तेमाल करो.. गर्मी में भी दमकेगी स्किन

5 Dariya News

सावधान! 45 डिग्री है तापमान: सिर्फ इन 2 चीजों का इस्तेमाल करो.. गर्मी में भी दमकेगी स्किन

5 Dariya News

21-May-2022

गर्मी चरम पर है। सूरज आग बरसा रहा है। ऐसे में हर किसी को सबसे पहले अपनी त्वचा की टेंशन होने लगती है।  और हो भी क्यों ना, सूरज की किरणों का सबसे ज्यादा प्रभाव इंसान कर त्वचा पर ही पड़ता है। गर्मी में त्वचा अकसर अपनी चमक दमक खो देती है। गोरा रंग फीका पड़ने लगता है। ऐसा हाइड्रेशन की कमी के कारण होता है जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे और उपाए बताएंगे जिससे आप गर्मी में भी अपनी त्वचा को तरोताजा रख सकेंगे। गर्मी का असर सबसे ज़्यादा हमारी त्वचा झेलती है।

सनबर्न से लेकर सन टैनिंग और त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतें गर्मी के इस मौसम में होती है।  गर्मी के महीनों में, एक चीज जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वह है पानी। हम अपने शरीर की हाइड्रेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं। फिर चाहे नींबू पानी हो, आइस टी या फिर सादा पानी। पानी तो आप पी ही लेंगे। इसके अलावा आज हम आपको हर घर में पाए जाने वाली दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को चमकन पर मजबूर कर देंगे। ये दो चीजें है दहीं और ऐलोवेरा। आइए इनके फायदों के बारे में जानते हैं।

घरेलू नुस्खे- 

दही लगाने के फायदे:  आप हर दिन कई तरीकों से अपनी त्वचा पर दही लगा सकते हैं। दही लगाने के तरीकों के बारे में आज हम आपको यहां बताएंगे, लेकिन इससे पहले आज ये जान लें कि आखिर दही हमारी त्वचा के लिए क्यों जरूरी है।

- दही प्राकृतिक मॉइश्चराइजर से भरपूर होती है

- दही ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भी युक्त होती है

- दही लगाने से त्वचा में स्निग्धता आती है

- दही त्वचा में निखार लाने में मददगार है

- दही लगाने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है

- दही त्वचा को मुलायम बनाए रखने में सहायक है

लगाने का सही तरीका- 

आप अपनी त्वचा पर प्लेन दही भी लगा सकते हैं और इसमें ग्लो बढ़ाने वाली अन्य चीजें मिलाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं। पूरे शरीर पर दही लगानी है तो आप इसमें हल्दी मिला सकते हैं। दही में कद्दूकस करके खीरा डालकर भी आप इससे त्वचा की मसाज कर सकते हैं। दही में शहद मिलाकर त्वचा पर लेप लगाएं और फिर 20 मिनट बाद नहा लें। इससे आपके शरीर में फिर से पुरानी चमक आ जाएगी और आपकी स्किन पूरा दिन हाइड्रेट रहेगी।

ऐलोवेरा जेल लगाने के फायदे


ऐलोवेरा जेल- 

ऐलोवेरा जेल लगाने से त्वचा पर धूप का असर कम होता है। ऐंटिफंगल और ऐंटि बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण ऐलोवेरा जेल लगाने से त्वचा में रैशेज और घमौरियों की समस्या से बचा जा सकता है। इससे त्वचा का ग्लो बढ़ता है। अर्ली एजिंग की समस्या नहीं होती है।

लगाने का सही तरीका- 

आप ऐलोवेरा जेल को नाइट क्रीम के रूप में उपयोग कर सकते हैं। दिन में किसी भी समय इसे त्वचा पर लगा सकते हैं। चेहरे पर फेस मास्क की तरह भी इसका उपयोग किया जा सकता है। आप किसी फेस पैक में मिलाकर भी ऐलोवेरा जेल को लगा सकते हैं। लगाने के बाद आपको हलका सा खिंचाव महसूस होगा लेकिन इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। इसे ठंडे पानी से धोन के बाद आप अपने चेहरे पर एक अलग ही रौनक हमसूस करेंगे।

सनस्क्रीन लोशन- 

असल में सूरज की तीखी धूप से तापमान 46 डिग्री के आसपास पहुंच गया है जो त्वचा को झुलसा रहा है। तीखी धूप से बचने के लिए अभी तक महिला व पुरुष त्वचा पर 35 से 40 डिग्री तापमान में उपयोग आने वाली 40 SPF सन प्रोटक्शन फेक्टर का उपयोग करते थे। लेकिन इस बार तापमान अधिक होने से मार्केट में 50 SPF के सनस्क्रीन लोशन की मांग बढ़ी। वहीं कुछ कंपनियों ने तो 70 SPF वाला सनस्क्रीन निकाल लिया है। इसका उपयोग करने से धूप में निकलने पर त्वचा का बचाव होता है। त्वचा को यह लोशन झुलसने से व कई तरह के संक्रमण से बचाता है।

डॉक्टरों का कहना है कि कम SPF वाले लोशन अब त्वचा को उतनी सुरक्षा नहीं रहे हैं क्योंकि गर्मी बहुत ज्यादा हो गई है। सड़क पर चलने वाले व्यक्ति को यह तापमान कहीं अधिक महसूस होता है। त्वचा में जलन महसूस होती है इससे लाल और काले धब्बे बन जाते हैं। यदि आप 70 SPF वाली क्रीम यूज करेंगे तो ये आपको काफी आराम देगी और सनबर्न से बचाएगी। जब भी धूप में कहीं बाहर जाने का प्लान है तो घर से निकलने के 10 से 15 पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्कीन पर सनस्क्रीन को अपना काम करने का पर्याप्त समय मिल जाता है और यह आपकी स्कीन की धूप से अच्छी तरह से सुरक्षा करता है।

स्किन का ऐसे रखें ख्याल-

- 24 घंटे में कम से कम 10 गिलास पानी पिएं।

- वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का उपयोग करें और दिन में दो बार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

- हर दिन कम से कम तीन बार चेहरा धुलें लेकिन फेसवॉश का उपयोग सिर्फ दो बार ही करें।

- खाने में हरी सब्जियां जरूर खाएं। इनके सेवन से त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।

- हर दिन एक फल का सेवन जरूर करें। बेहतर रहेगा कि आप हर दिन एक केला खाएं। यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं।


नोट- (ये आर्टिकल इंटरनेट से ली गई जानकारियों को आधार पर लिखा गया है। इन चीजों के इस्तेमाल से कितना फायदा होगा इसका हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं। आपको त्वचा संबंधित को दिक्कत है तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें)