5 Dariya News

कुलतार सिंह ने ओजस्वी शर्मा को एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 19-May-2022

ओजस्वी शर्मा को 18 मई, 2022 को चंडीगढ़ में आयोजित एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवार्ड्स 2022 में सिखलेंस: सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल इन इंडिया में उल्लेखनीय योगदान  के लिए मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। ओजस्वी को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के  लिए सम्मानित किया गया है, ओजस्वी दुनिया भर में विभिन्न समुदायों, व्यक्तियों और मानवतावादी कार्यों के गौरव को उजागर करने वाले चुनौतीपूर्ण विषयों पर फिल्में, कार्यक्रम और फिल्म फेस्टिवल के जरिए जागरूकता फैलाते हैं। सम्मान समारोह में  फ़ूड व सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद भी मंच पर आसीन रहे। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह सन्ध्वां ने आज के युग में मीडिया क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।