5 Dariya News

सुनील जाखड़ ने थामा भाजपा का दामन, जेपी नड्डा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

5 Dariya News

नई दिल्ली 19-May-2022

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में सुनील जाखड़ को भाजपा में शामिल किया। आपको बता दें कि राहुल गांधी से नाराज चल रहे सुनील जाखड़ ने शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राजनीतिक परिस्थितियों और पंजाब के हालात पर चर्चा की। इस मुलाकात के एक दिन बाद गुरुवार को सुनील जाखड़ ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।