5 Dariya News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने थुनाग विश्राम गृह में सुनीं जन समस्याएं

5 Dariya News

मंडी 18-May-2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत थुनाग विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर ने सोसायटी की ओर से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित कीं।