साक्षी महाराज के बयान ने सबको चौंकाया, बोले- भगवान विष्णु का मंदिर तोड़कर बनी है जामा मस्जिद

5 Dariya News

साक्षी महाराज के बयान ने सबको चौंकाया, बोले- भगवान विष्णु का मंदिर तोड़कर बनी है जामा मस्जिद

5 Dariya News

17-May-2022

ज्ञानवापी मस्जिद मामले के बाद पूरे देश में मंदिर और मस्जिदों पर विवाद शुरू हो गए हैं। मामल तूल पकड़ रहा है। इन सब विवादों के बीच उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अपने ही एक पुराने दावे के साथ नई बहस को हवा दे दी है। ये हवा क्या-क्या ले उड़ेगी ये तो वक्त बताएगा लेकिन इस पर चर्चा होनी शुरू हो चुकी है। साक्षी महाराज ने कहा- दिल्ली में यमुना नदी के तट पर बनी जामा मस्जिद, भगवान विष्णु के मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। यदि जामा मस्जिद की जांच की जाए तो वहां से भी प्राचीन हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलेंगी। उन्होंने ये भी साफ शब्दों में कहा है कि यदि उनका ये दावा गलत साबित होता है तो वो हर प्रकार की सजा भुगतने को तैयार है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्नाव सांसद साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश में स्थित अपने भगवान आश्रम पहुंचे।

वहां उनसे कुछ पत्रकारों की मुलाकात हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सर्वे में जो बात सामने आई है, वह सुखद भी है और दुखद भी। सुखद इसलिए कि वर्षों से अपने आराध्य के दर्शन की आस में बैठे नंदी की तपस्या पूर्ण हुई है। इसके साथ ही करोड़ों शिव भक्तों की मुराद पूरी हुई है।  और, दुखद इसलिए कि भारत में आए मुस्लिम आक्रांताओं ने किस तरह से हमारा मान-मर्दन किया और हमारी आस्था को कुचला, यह पीड़ा ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को देखकर सहज महसूस की जा सकती है। आपको ये भी बता दें कि ये जामा मस्जिद पर ऐसा बयान साक्षी महाराज ने पहली बार नहीं दिया है। उन्होंने 1991 में मथुरा सांसद रहते हुए दिल्ली की जामा मस्जिद की जांच कराने का बयान दिया था। वह आज भी अपने उस बयान पर अटल हैं और तमाम मुस्लिम नेताओं और पक्षकारों को चुनौती देते हैं कि वह जामा मस्जिद की खुदाई करवाएं। यदि उनका दावा गलत निकला तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं। यही नहीं इसके लिए उन्हें मृत्युदंड की दिया जाए तो वह उसे भी स्वीकार करेंगे। 

ज्ञानवापी में अब तक क्या हुआ- 

कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया था। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष की ओर से ये दावा किया गया है कि मस्जिद के कुएं में शिवलिंग मिला। वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये शिवलिंग नहीं बल्कि एक फुव्वारा है। शिवलिंग में छेद नहीं होता जब्कि इसमें 35 फीट गहरा छेद है। ऐसे फुव्वारे बहुत सारी मस्जिदों में बने होते हैं। ये पूरा मामला कोर्ट के अधीन है जल्द ही इस पर फैसला आने की उम्मीद है।