The Archies: सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर हुआ रिलीज
5 Dariya News
मुंबई 14-May-2022
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने अपनी आगामी फिल्म ‘द आर्चीज’ का फर्स्ट पोस्टर और टीजर रिलीज (The Archies Teaser and poster Out) कर दिया है. जोया अख्तर की इस फिल्म में स्टार किड्स बॉलीवुड में गदर के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan), श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली खुशी कपूर (Khushi Kapoor), अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) तैयार हैं।आपको बता दें की ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी इसमें मुख्य भूमिका में आपको इन स्टार किड के साथ मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंडा और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।सुहाना खान (Suhana Khan), खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और अगस्त्या नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस पोस्टर में आपको तीनों अलग अवतार में नजर आएंगे. ये फिल्म द आर्चीज कॉमिक का अडैप्शन है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस पोस्टर और टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं।
Grab your picnic baskets and pick out your cutest outfits, we're going to greet the Archie’s gang!
Presenting the cast of THE ARCHIES, a Zoya Akhtar film. pic.twitter.com/EcDrSIjvnR
फ़िल्म के टीज़र की बात करें तो आर्चीज और उसकी गैंग के बीच अच्छी फ्रेंडशिप और बॉन्ड दिखाई दे रहा है. सभी स्टार्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हंसते-मुस्कुराते, उछलते-कूदते और नाचते कोई साइकिल पर कोई घूम रहा है सभी मिलकर पिकनिक मनाते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में अगस्त्या आर्ची का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं, खुशी बैटी और सुहाना वर्निका के किरदार में नजर आने वाली हैं. जोया अख्तर ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि ये जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- विद्युत जामवाल ने एक असमिया फिल्म 'लोकल उत्पात' को किया स्पॉसर