Aashram Season 3 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ ऑउट| इस दिन से देखिये पहला एपिसोड

5 Dariya News

Aashram Season 3 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ ऑउट| इस दिन से देखिये पहला एपिसोड

5 Dariya News

13-May-2022

ऐक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने ‘बाबा निराला’ के रोल में खूब धूम मचा दी थी। अब एक बार फिर बाबा निराला ‘आश्रम 3’ (Ashram 3) से धमाल मचाने को तैयार है। इस सीरीज बॉबी दयोल के जीवन में एक नई शुरुआत हुई है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं हम अगर बात करें इसके पहले दो सीजन की तो इसने ने जमकर धमाल मचाया था, जिसके बाद पिछले साल इसका दूसरा सीजन रिलीज किया गया जो सस्पेंस के साथ खत्म हुआ था, लेकिन अब फाइनली तीसरा सीजन आ रहा है। शुक्रवार यानि आज मेकर्स ने इसका ट्रेलर ऑउट कर दिया। साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें:- Mirzapur 3: बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की शूटिंग हुई शुरू

‘आश्रम 3’ (Ashram 3) के तीसरे सीजन की बात करें तो इसमें आपको जप नाम का उच्चारण करवाने वाले काशीपुर बाबा अपने अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे जो खुद को सच में भगवान समझ बैठे हैं। जबकि अगर आपको याद हो तो उनके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाली परविंदर को जेल में कैद दिखया गया है। यदि आपने इसका ट्रेलर देख लिया है तो ट्रेलर को देख के अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बाबा की राजनीतिक ताकत काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिस वजह से वो सरकार में मंत्रियों के नाम तक डिसाइड करते हैं। सीरीज की कहानी की बात करें तो ये आपको ड्रग्स, रेप और राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी।

इस दिन से देखिये पहला एपिसोड 

सीरीज को देखने के लिए अब आपको ज़्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकी ‘आश्रम 3’ (Ashram 3) सीरीज के पहले एपिसोड को आप अपने MX प्लयेर यानि ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) पर 3 जुन से देख सकतें है। इस सीरीज के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें आपको इस बार गरीबों वाले बाबा के साथ ईशा गुप्ता नज़र आएंगी। वहीं डॉयरेक्टर की बात करे तो इसे प्रकाश झा ने डॉयरेक्ट किया है। जिसने फैंस को इस पार्ट को देखने के लिए और ज़्यादा उत्साहित कर दिया हे। ‘आश्रम 3’ (Ashram 3) के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लेकिन अब देखना ये है की क्या इस सीजन 3 को दर्शकों का उतना प्यार मिलेगा जितनी उन्होंने 2 सीजन को देखर लगाई है। खैर अब ये तो हमें  3 जुन को ही पता चल पाएगा।  

यदि अपने ‘आश्रम 3’ के ट्रेलर को अभी तक नहीं देखा है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-