कांग्रेस नेता बोले- ये महाभारत काल है,देश में कौरवों का राज, मोदी दुर्योधन.. अमित शाह दुशासन है

5 Dariya News

कांग्रेस नेता बोले- ये महाभारत काल है,देश में कौरवों का राज, मोदी दुर्योधन.. अमित शाह दुशासन है

5 Dariya News

12-May-2022

प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता, प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहना बिलकुल गलत है, फिर चाहे वो अपशब्द किसी पार्टी का नेता कहे या आम आदमी। हां ये जरूरी नहीं कि आप प्रधानमंत्री के हर फैसले से सहमत हो, आप असहमत हो सकते हैं, ये आपका अधिकार है। लेकिन अपशब्द कहना सीधे तौर पर गलत है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से निकली जा रही आजादी की गौरव यात्रा बुधवार देर रात बगरू कस्बे में पहुंची। जहां पर एक निजी होटल में आयोजित जनसभा की संबोधित करते हुए सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने BJP और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।लालजी देसाई ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान समय महाभारत काल की पुर्रावरिति का समय है। देश पर इस समय कौरवों का शासन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा भाई दुर्योधन और गृहमंत्री अमित शाह को छोटा भाई दुःशासन कहते हुए संबोधित किया।

गांधी परिवार की तुलना पांडवो से और कहा कि देश को कौरवों के शासन से मुक्ति दिलवाने के लिए युधिष्टर के रूप में राहुल गांधी की को मजबूत करने की आवश्यकता है।हर कांग्रेसी को कृष्ण बनकर राहुल गांधी का सारथी बनकर साथ देना है। देसाई ने अपने भाषण संघ के मोहन भागवत, गोवलकर, सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित सभी प्रमुख संघ और जनसंघ ने नेताओ पर जमकर हमला किया। उन्होंने भाजपा और संघ के भगवा ध्वज पर की कटाक्ष किया और कहा कि लाल किले पर तिरंगा झंडा वही पार्टी के नेता फहराएंगे जिनकी पार्टी का झंडे में भी तीन रंग है। वे नहीं जिनका झंडा एक या दो रंग का है। देसाई के इस बयान के बाद सियासी हलचल शुरू हो गई है। भाजपा के लोग देसाई के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। आप भी अपने विवेक का इस्तेमाल करके ये बता सकते हैं कि प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह के अपशब्द कहना कितना सही है और कितना गलत। विरोध जताने के और भी कईं तरीके हो सकते हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की बयानबाजी मेरी नजर में तो सही नहीं है। इस पर आप भी अपनी राय दे सकते हैं |