जब योगी आदित्यनाथ ने बुलंद आवाज में कहा था- जरूरत पड़ी तो 'ताजमहल' का नाम राम महल भी कर देंगे

5 Dariya News

जब योगी आदित्यनाथ ने बुलंद आवाज में कहा था- जरूरत पड़ी तो 'ताजमहल' का नाम राम महल भी कर देंगे

5 Dariya News

लखनऊ 11-May-2022

देश में ताजमहल और कुतुब मीनार का नाम बदलने को लेकर काफी शोर है। एक भाजपा नेता ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि ताजमहल असल में तेजोमहल है, इसलिए इसका नमा बदल देना चाहिए। वहीं कुछ हिंदू संगठन कुतुब मीनार का नाम विष्णु स्तम्भ रखन की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच मुझे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का एक इंटरव्यू याद आ गया। जिसमें उन्होंने बुलंद आवाज में कहा था- अगर जरूरी हुआ तो हमें ताजमहल का नाम बदलकर राम महल भी कर सकते हैं। भले ही इंटरव्यू पूराना है लेकिन अगर आपको इस बारे में जानकारी ना हो तो जरूर पढ़ना चाहिए।काफी साल पहले एक टीवी शो पर चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल का नाम बदले की बात कही थी। हालांकि तब वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बने थे।

उन्होंने गोरखपुर में मोहल्लों के नाम बदलने पर जवाब देते हुए कहा था कि, हमने किया है हुमायूंपुर को हनुमानपुर किया है। और भी करेंगे जो हमारे अनुकुल होगा वो करेंगे। इसके बाद योगी ने कहा कि अगर किसी विदेशी आक्रांता के द्वारा कोई ऐसा काम किया है तो ऐसा किया जाना चाहिए। इसके बाद जब पत्रकार ने उनसे कहा कि फिर आप ताजमहल को राम महल भी कर सकते हैं तो योगी बोले की क्यों नहीं करेंगे। आवश्यकता होगी तो जरूर करेंगे।आज वही योगी आदित्यनाथ यूपी के CM हैं। एक बार नहीं 2 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। नाम बदलने का शोर फिर से देश में जोरों पर हैं। कोर्ट में इसके खिलाफ याचिकाएं दायर की जा रही है। मुद्दा गरम हैं। नाम बदलेंगे या नहीं इसपर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी भी होगा और गलत भी। लेकिन शोर मच चुका है। ये शोर कितनी दूर तक जाएगा, ये वक्त ही बताएगा।

आज महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार को दी चेतावनी-

आज महबूबा ने भाजपा सरकार चेतावनी दी थी कि- अगर इनमें दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं, फिर देखते हैं कि दुनिया के कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे। मुगलों के समय जो चीजें बनी हुई हैं जैसे, ताजमहल, मस्जिदें, किले ये उन्हें बिगाड़ना चाहते हैं, उनके पीछे पड़े हुए हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। ये लोग देश को गुमराह कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई सब बढ़ रही है। देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। हमारा देश गरीबी के मामले में अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे हो गया है। लेकिन इस सरकार को फालतू के कामों में लगाकर उनका ध्यान भटकाने में मजा आ रहा है।