Ek Villain Returns: फैंस को अभी करना होगा इंतजार,जानिए किस दिन होगी फिल्म रिलीज
5 Dariya News

Ek Villain Returns: फैंस को अभी करना होगा इंतजार,जानिए किस दिन होगी फिल्म रिलीज

5 Dariya News

मुंबई 11-May-2022

एक्शन हीरो जॉन अब्राहम बॉलीवुड (John Abraham)इंडस्ट्री के एक ऐसे हीरो है जिनकी फिल्में फ्लॉप होने के बाद पब्ल‍िक के डिमांड‍िंग एक्टर्स में से एक हैं उनका सिंगल चेहरा ही काफ़ी है ऐसे में जॉन अब्राहम की नई Ek Villain Returns को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें की इस फिल्म के लिए जॉन ने मोटी फीस वसूल की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पठान से ज्यादा पैसे लिए हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने मिलकर किया है।फिल्म की बात करे तो अभी दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकी फिल्म को लेकर कुछ नए बदलाब सामने आये है जिसकी वजह से फिल्म मेकर्स ने इसकी रिलीज़ तारीख को बदलकर आगे कर दिया है।

फ़िल्म में आएंगे ये स्टार नज़र 

फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आने वाले हैं। जॉन और अर्जुन इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जॉन ने मोटी फीस वसूल की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पठान से ज्यादा पैसे लिए हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशन फिर एक बार फिर मोहित सूरी डॉयरेक्टर कर रहे है। इससे पहले वह एक विलेन भी बना चुके हैं।

#EkVillainReturns gets a new release date, 29th July 2022@TheJohnAbraham @arjunk26 @DishPatani @TaraSutaria @ektarkapoor #BhushanKumar #KrishanKumar #ShobhaKapoor @RuchikaaKapoor @amul_mohan @balajimotionpic @TSeries #BalajiMotionPictures #ShivChanana @aseem_arora @KanikaDhillon pic.twitter.com/xZbJVHZYZP

— Mohit Suri (@mohit11481) May 10, 2022

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

तीन सालों में बढ़ी तीन गुना फ़ीस 

जॉन अब्राहम ने एक विलन रिटर्न्स के लिए 21 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. सूत्र ने कहा 'उनका मार्केट रेट ऊपर उठता गया है- बाटला हाउस के लिए जो रकम दी गई थी वो सत्यमेव जयते से ज्यादा थी, सत्यमेव जयते 2 की फीस बाटला हाउस से ज्यादा थी, पठान की फीस सत्यमेव जयते 2 से ज्यादा और अब एक विलन रिटर्न्स की फीस पठान से ज्यादा है. यानि की पिछले 3 सालों में जॉन की एक्ट‍िंग फीस 7 करोड़ से 21 करोड़ तक पहुंच गई है। 

सुपरहिट थी एक विलेन

साल 2014 में रिलीज हुई एक विलेन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। जिसमें अहम भूमिका में रितेश देशमुख थे जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था,फिल्म में रितेश एक साइको किलर के किरदार में नजर आए थे। वहीं सिद्धार्थ और श्रद्धा ने भी इस फिल्म में अपने रोल के साथ न्याय किया था। देशभर में इस फिल्म में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म के साथ इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। तेरी गलियां और बंजारा गाना आज भी लोग सुनना बेहद पसंद करते हैं।अब फाइनली आप इस  एक्शन थ्रिलर फ़िल्म को अपने सिनेमाघरों में अपडेट के मुताबिक, 29 जुलाई को देख सकते हैं । इससे पहले मेकर्स इसे 8 जुलाई को रिलीज करने के लिए  तैयार थे। इसी बीच यदि हम बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास काम की कोई कमी नहीं है. पिछले साल पैनडेमिक के बीच उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। इस साल भी जॉन की तीन बड़ी फिल्में लाइन में है। 

English : Ek Villain Returns: Release Date Of Mohit Suri’s Directorial Sequel Pushed Forward