Brahmastra:आलिया-रणबीर स्टारर ने तोडा रिकॉर्ड बनी डिज्नी की ग्लोबल थियेट्रिकल रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म
5 Dariya News
मुंबई 09-May-2022
Brahmastra: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) लंबे समय से सुर्खियों में है. जिसे लेकर फैंस और दर्शकों को इसकी रिलीज का बेस्रबी से इंतजार है। हल ही में दोनों की नई-नई शादी हुई है ऐसे में ये पहली फ़िल्म ऐसी होगी जिसमे इन दिनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी तो ऐसे में उन सभी फैंस के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। 'ब्रह्मास्त्र' भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्म पहली बन गई है, जिसे वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो पिक्चर्स (Disney Global Slate) के ग्लोबल रिलीज कैलेंडर में जगह मिली है।फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है.
वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो पिक्चर्स में शामिल होने के बाद से 'ब्रह्मास्त्र' ट्रायोलॉजी उन दिग्गज फिल्मों में शामिल हो गई है, जिनमें मार्वल स्टूडियोज की थोर: लव एंड थंडर और ब्लैक पैंथर: वाकंडा फॉरेवर जैसी सुपरहीरो फिल्में और सुपर एनीमेशन ड्रामा अवतार: द वे ऑफ वाटर ने पहले से ही अपनी जगह बनाई हुई है ब्रह्मास्त्र फ़िल्म को बनाने के लिए लगभग 6 साल का समय लगा है जिसकी वजह से फैंस के बीच धूम मचा दी है और इसकी घोषणा के बाद से ही सभी को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। हल ही में इनकी शादी से पहले फ़िल्म का गाना केसरिया को रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।आपको बता दें की फ़िल्म को 9 सिंतबर 2022 में सिनेमाघरों में बड़े पर्द पर वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। जिसे केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि अन्य भाषा तेलगु,मलयालम,कन्नड़ आदि में यूनाइटेड स्टेट (United States), कनाडा में भी रिलीज़ किया जाएगा।वहीं फिल्म के अंदर की बात करे तो 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर शिवा की भूमिका निभा रहे हैं, तो वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखाई देंगी इसके अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी खास भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।