5 Dariya News

रैड क्रास सोसायटी चेयरपर्सन ने लोग भलाई गतिविधियों को तेज करने के लिए विचार-विर्मश किया

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर शहरी विकास सहित़ रैड क्रास का दौरा किया, जरूरतमंदो को 1500 हाईजन किट बाँटने की शुरुआत जल्द

5 Dariya News

कपूरथला 06-May-2022

रैड क्रास सोसायटी कपूरथला की चेयरपर्सन डा. प्रीत कमल की तरफ से आज रैड क्रास सोसायटी का दौरा करके लोग भलाई और विशेष कर लड़कियों की शिक्षा, सेहत की तरफ विशेष ध्यान देने सम्बन्धित गतिविधियों को तेज करने के लिए सोसायटी के सदस्यों के साथ विचार चर्चा की गई।अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर शहरी विकास श्रीमती अनुपम कलेर, रैड क्रास सोसायटी के सचिव आर सी बिरहा और सोसायटी के सदस्यों की तरफ से चेयरपर्सन डा. प्रीत कमल का स्वागत किया गया और रैड क्रास सोसायटी की तरफ से किये जा रहे कामों के बारे जानकारी दी।

चेयरपर्सन की तरफ से रैड क्रास के द्वारा ज़रूरतमंदों को सेहत संभाल के लिए 1500 से अधिक हाईजन किट बाँटने की प्रकिया जल्द शुरू करने के लिए कहा गया। इसके इलावा कोविड दौरान अनाथ हुए बच्चों की भलाई और वित्तीय तौर पर कमज़ोर स्कूली छात्राओं की पढ़ाई आदि के लिए भी गतिविधिया बढाने के लिए साप्ताहिक आधार पर योजनाबंदी करने के लिए कहा गया।उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों को कौशल प्रशिक्षण जैसे कि बुटीक, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स की मुफ़्त प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा, जिससे वह मुफ़्त प्रशिक्षण ले कर अपना कारोबार शुरू कर सकें। उन्होंने रैड क्रास में चल रहे फिजीओथैरेपी सैंटर का भी निरीक्षण किया।