5 Dariya News

अफगानिस्तान में बाढ़ से आठ की मौत, 13 घायल

5 Dariya News

काबुल 05-May-2022

अफगानिस्तान के बगलान और बडघिस प्रांतों में बाढ़ के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 13 व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि बगलान के दहना-ए-घोरी जिले में बुधवार रात कई गांवों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बाढ़ से लगभग 900 घरों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आई बाढ़ से करीब 9,000 एकड़ खेत क्षतिग्रस्त हो गए। प्रांतीय प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसी तरह, बड़गीस के कादिस और घोरमच जिलों में अचानक आई बाढ़ में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को फरयाब में बाढ़ से दो लोगों और परवान प्रांत में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को तेज वर्षा हुई।