5 Dariya News

आगामी फिल्मों के लिए कई शहरों की यात्रा कर रहे अभिनेता अक्षय ओबरॉय

5 Dariya News

मुंबई 05-May-2022

अभिनेता अक्षय ओबरॉय अपनी आगामी फिल्मों के लिए कई शहरों की यात्रा कर रहे हैं। अक्षय अपनी दिलचस्प लाइन-अप के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें सारा अली खान, विक्रांत मैसी, चित्रांगदा सिंह, रवि किशन और त्रिधा चौधरी भी मौजूद हैं। उन्होंने हाल ही में विक्रम भट्ट की 'कोल्ड' की शूटिंग पूरी की है और अब वह 'गैसलाइट' और 'वर्चस्व' के लिए मुंबई और रांची के बीच सफर कर रहे हैं। अक्षय ने आगे बताया कि, "मुझे जिस भी चीज से लगाव हो जाता है, तो मुझे उसे पूरा करने में बहुत अच्छा लगता है। मैं फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं। मुझे निर्माताओं के साथ काम करते हुए अच्छा लग रहा है। मुझे किसी भी व्यक्ति से शिकायत नहीं है, मैं अपने काम को अच्छे से कर रहा हूं।" 37 वर्षीय अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'लव हॉस्टल' में देखा गया था।